बिहार जीतने के लिए भाजपा का “ मिशन मुंबई ” मनीष अस्थाना आने वाले कुछ दिनों के बाद बिहार में विधानसभा के चुनाव होने वाले है , चुनाव जीतने के लिए सभी राजनीतिक दलों ने अपनी अपनी रणनीति बनाने की शुरुआत की है । चुनावी रणनीति के तहत भारतीय जनता पार्टी पिछले कुछ दिनों से “ मिशन मुंबई ” की रणनीति पर काम कर रही है । भाजपा तथा आरएसएस के नेताओं को यह बात अच्छी तरह से पता है कि मुंबई में बड़ी संख्या में बिहार के लोग रहते है । भाजपा नेताओं का सोचना है कि यदि मुंबई में रहने वाले बिहारी लोगों को किसी तरह अपनी तरफ आकर्षित कर लिया जाये तो बिहार में रहने वाले उनके रिश्तेदार या परिवार के लोग भाजपा को समर्थन दे सकते है जिसकी वजह से बिहार की चुनावी लड़ाई को काफी हद तक कामयाबी मिल सकती है । मुंबई तथा आसपास के उपनगरों में रहने वाले बिहारी लोगों को भाजपा से जोड़ने के लिए तथा उनका ब्रेन वाश करने के लिए कुछ दिनों से आरएसएस तथा भाजपा के कुछ कार्यकर्ता मुंबई मिशन को अंजाम देने के लिए मुंबई में अपना डेरा डाले बैठे हैं । पिछले दिनों बिहार से ...