शिवसेना की तल्खी को खत्म कर पायेगी बीजेपी लगातार निशाने पर हैं नरेंद्र मोदी मनीष अस्थाना जहां एक तरफ शिवसेना से बीजेपी मित्रवत रिश्ता रखने का प्रयास में जुटी है वहीं दूसरी तरफ शिवसेना की तल्खी और अधिक बढ़ती जा रही है शिवसेना के निशाने पर सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही होते है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करने में न तो पार्टी के नेता गुरेज करते है और न ही शिवसेना के मुखपत्र सामना उनकी आलोचना करने में कोई कमीं छोड़ता है , इसके बावजूद बीजेपी शिवसेना के साथ मिलकर चुनाव लड़ने का सपना देख रही है । बीजेपी नेताओं यहां तक कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी कई बार यह कह चुके है कि बीजेपी शिवसेना एक साथ मिलकर लोकसभा व विधानसभा का चुनाव लड़ेगी । विपक्ष से अधिक शिवसेना करती आलोचना जब से केंद्र तथा महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है तभी शिवसेना सरकार में शामिल होने के बावजूद सरकार की नीतियों की खुलकर आलोचना करती आई है मामला चाहे नोटबन्दी का हो या फिर मोदी के विदेश दौरे का या फिर कोई और मुद्दा हो विपक्ष की तरह शिवसेना भाजपा को आड़े हाथों ले...